Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Yamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Bhopal: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन रक्षा बंधन कार्यक्रम में हिस्सा लिया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन रक्षा बंधन कार्यक्रम में हिस्सा लिया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन रक्षा बंधन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आज हम सब ने रक्षाबंधन का उत्सव मनाया। आज नागपंचमी के बावजूद प्रदेश की महिलाओं ने रक्षाबंधन का उत्सव मनाया है इसके लिए मैं उनको प्रणाम करता हूं और उम्मीद करते हैं कि सभी बहनें रक्षाबंधन का पर्व अच्छे से मनाएं। ”

सीएम ने कहा, ‘ हमारे देश में सालभर कोई ना कोई त्योहार रहता है। प्रेम के धागे बांधने वाला यह रक्षाबंधन सब त्योहार पर भारी है। यह हमारी परंपरा है। भाई-बहन से बढ़कर दुनिया में कोई संबंध नहीं। हमारी सरकार बनी, तो लाड़ली बहनों और जिन्होंने उज्ज्वला गैस कनेक्शन लिया, उन्हें 450 रुपया अनुदान गैस की टंकी के लिए दिए जाएंगे। संकल्प पत्र में जिन योजनाओं का जिक्र किया गया है, वैसी ही लागू की जाएंगी।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग सरकार बनने के पहले ही कहते थे कि यह योजना बंद होगी। हमने कहा- तुम बोलते रहो, हमें जो करना है, हम करेंगे। एक साथ 1250 रुपए की जगह 1500 रुपए दिए जाएंगे। यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो कहते थे कि योजनाएं बंद हो जाएंगी। सीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। रक्षाबंधन के साथ जन्माष्टमी का पर्व भी धूमधाम से मनाएं। अपने पंचायत में लड्‌डू गोपाल को लेकर प्रतियोगिता कराएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *