Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

मध्य प्रदेश में 1600 एप्पल मोबाइल लूटे

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बद्री थाना क्षेत्र में 14 अगस्त को 1600 एप्पल मोबाइल फोन बदमाशों द्वारा लूट लिए गए थे
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बद्री थाना क्षेत्र में 14 अगस्त को 1600 एप्पल मोबाइल फोन बदमाशों द्वारा लूट लिए गए थे

नोएडा। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बद्री थाना क्षेत्र में 14 अगस्त को 1600 एप्पल मोबाइल फोन बदमाशों द्वारा लूट लिए गए थे। इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 12 करोड रुपए है घटना के बाद से एमपी पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि एमपी पुलिस शनिवार को एक इनपुट के तहत नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने कई जगह छापेमारी की है। एमपी पुलिस का दावा है कि इस घटना को मेवाती गैंग ने अंजाम दिया है। टीम को उम्मीद है कि चोरी किए गए मोबाइल फोन नोएडा समेत एनसीआर में बेचे गए हैं। पुलिस को 150 से ज्यादा मोबाइल फोन मिल गए हैं

मध्य प्रदेश के सागर के क्राइम ब्रांच पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को 150 से ज्यादा मोबाइल फोन मिल गए हैं, लेकिन अभी भी 1450 मोबाइल फोन गायब हैं। जांच के दौरान एक मोबाइल फोन की लोकेशन नोएडा के वाजिदपुर गांव में मिली। मध्य प्रदेश पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। नोएडा पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस की टीम ने संपर्क किया है। थाने की टीम एच ब्लॉक पुलिस चौकी के साथ लोकेशन पर गई और जांच की। मध्य प्रदेश पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। मध्य प्रदेश पुलिस को शक है कि मोबाइल का इस्तेमाल एनसीआर में हुआ है। करोल बाग समेत कई जगहों पर बिना बिल के भी सस्ते दामों पर मोबाइल मिल जाते हैं। इस वजह से लोग एप्पल कंपनी के महंगे मोबाइल खरीद लेते हैं। बहरहाल मध्य प्रदेश पुलिस मामले की जांच कर रही है। लूट के बाद मोबाइल को ठिकाने लगाने वाले का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जानिए पूरा मामला
मध्य प्रदेश पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर 14 अगस्त को चेन्नई से एप्पल कंपनी के चार हजार मोबाइल की खेप लेकर निकला था। सभी मोबाइल दिल्ली में डिलीवर होने थे। गैंग ने चेन्नई से जा रहे ट्रक की रेकी करने के बाद उसे निशाना बनाया था। पुणे से गैंग के सदस्य ट्रक चालक के संपर्क में आए थे। वे गार्ड की मदद से चाय के बहाने ड्राइवर के पास पहुंचे और अपनी लाचारी दिखाकर ट्रक में बैठ गए। आरोपियों ने सागर जिले में वारदात को अंजाम दिया था। ट्रक चालक के हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने 1600 एप्पल कंपनी के मोबाइल लूट लिए थे, जिनकी कीमत 12 करोड़ रुपये थी। ट्रक में लदे 12 करोड़ रुपए। वहीं सागर पुलिस की टालमटोल के चलते 15 दिन तक मामला दर्ज नहीं हुआ। लूट का मामला आईजी प्रमोद वर्मा के संज्ञान में आने पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *