Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

मधुर भंडारकर ने पम्मा को बिजनेस आइकन अवार्ड से किया सम्मानित

मधुर भंडारकर ने पम्मा को बिजनेस आइकन अवार्ड से किया सम्मानित

दिल्ली में फ्रेंचाइजी एक्सपो और फ्रेंचाइजी बिजनेस आइकन अवार्ड का सफलतापूर्वक आयोजन आशीष कुमार अग्रवाल व शिवानी अग्रवाल द्वारा होटल होलीडे इन मयूर विहार में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक पद्म श्री श्री मधुर भंडारकर उपस्थित थे जिन्हें उनकी कई फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।मधुर भंडारकर ने सभी उद्यमियों का प्रोत्साहन किया और बिजनेस आइकन अवार्ड से कई उद्यमियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर एंग्री मैन का खिताब पा चुके नेशनल अकाली दाल के अध्यक्ष व फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा को मधुर भंडारकर ने सम्मानित किया। पम्मा ने सभी बिज़नेसमेन को सम्भोधित किया और सभी बिजनेसमैन को एक साथ जुड़ने की अपील की फ्रेंचाइजी बताओ के संस्थापक आशीष कुमार अग्रवाल ने कहा, “ऐसे कार्यक्रमों से व्यवसाय को बढ़ावा मिलता है, स्टार्टअप्स को हौसला मिलता है और लोगों को नई व्यावसायिक अवसर मिलते हैं, जो उन्हें नया व्यापार शुरू करने में मदद करते हैं। साथ ही सफल व्यवसायों को अपने व्यापार को साझा करने का मौका मिलता है।”

कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर कार्तिक रावल द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ की गई। इसके बाद, आशीष अग्रवाल ने लोगों को फ्रेंचाइजिंग के बारे में जानकारी दी। इंडिया आईपीओ के संचालक श्री एस.के. टंडन ने बताया कि आप अपने व्यवसाय का आईपीओ कैसे ला सकते हैं और वित्तीय समस्याओं को कैसे दूर कर सकते हैं। इस दिन भर के कार्यक्रम में कई डिजिटल इन्फ्लुएंसर, प्रशिक्षक और सफल उद्यमी उपस्थित थे। इनमें देश के प्रसिद्ध बीकानेर वाले के डायरेक्टर नवरत्न अग्रवाल, यूट्यूब के कई बड़े नाम जैसे सागर सिन्हा, अनुराग ऋषि, दीपक दैया, आदित्य सैनी, एनएलपी ट्रेनर संजय कुमार अग्रवाल, एलपी ट्रेनर शताक्षी सिंह और कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल थे।

फ्रेंचाइजी बताओ की सह-संचालक शिवानी अग्रवाल ने बताया कि सभी ने इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की और निकट भविष्य में ऐसे और भी कार्यक्रम होने की कामना की। चित्रेश सोनी ने कहा, “फ्रेंचाइजी एग्जिबिशन उद्यमियों और व्यापार खोजने वालों के लिए एक लाभदायक माध्यम है। ऐसे बड़े कार्यक्रमों से लोगों को बहुत प्रोत्साहन मिलता है और व्यवसाय की तरफ रुझान बढ़ता है।”
कार्यक्रम का समापन फ्रेंचाइजी बताओ बिजनेस आइकन अवार्ड के साथ हुआ, जहां मधुर भंडारकर ने 70 से अधिक उद्यमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशिक्षकों और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। फ्रेंचाइजी बताओ और आशीष कुमार अग्रवाल के इस प्रयास से व्यापार को बहुत बढ़ावा मिलेगा और देश की तरक्की में योगदान भी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *