Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मदद के बहाने घर में बुलाकर किया बेहोश, पूरी रात अस्मत लूटी

डेढ़ माह तक ब्लैकमेल किया, रुपए भी वसूले
आपराधिक मानसिकता के लोग अपराध को अंजाम देने के नित नए तरीके खोज रहे हैं

अमर सैनी

गाजियाबाद।आपराधिक मानसिकता के लोग अपराध को अंजाम देने के नित नए तरीके खोज रहे हैं। बहाने भी ऐसे – ऐसे कि मानवता से भरोसा ही उठ जाए। अचरज नहीं होना चाहिए यदि कोई सड़क पर पड़े तड़फते आदमी को दो बूंद पानी भी देने को तैयार न हो। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक ऐसे ही शर्मनाक मामले का खुलासा हुआ है। किराए के घर में रह रहे एक किशोर ने खाना बनाने में मदद के बह‌ाने पड़ोस से किशोरी को बुलाकर उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर कोई नशीला पदार्थ दे दिया और फिर पूरी रात उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। सुबह ‌होने पर किशोरी होश में आई तो अपने घर लौटी। इस दौरान उसने किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली।

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वारदात 25 मई की है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी घर में अकेली थी। उसका परिवार अपने गांव गया था। पड़ोस में दो भाई रहते किराए पर रहते हैं और किशोरी के घर में उनका आना जाना था। बड़ा भाई डयूटी चला गया और छोटा घर में ही था। देर शाम वह किशोरी के पास पहुंचा। बोला भूखा हूं। खाना बनाना नहीं आता, रोज भाई बनाकर जाता था, लेकिन आज वह ऐसे ही ऑफिस चला गया। खाना बनाने में मेरी मदद कर दो। किशोरी मदद करने के लिए उसके घर में चली गई। उसने मेहमान नवाजी के बहाने कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। किशोरी पीते ही बेसुध हो गई। किशोरी के बेसुध होने के बाद आरोपी रात भर उसकी अस्मत से खेलता रहा। किशोर ने होश में आने पर वीडियो दिखाकर मुंह बंद रखने की धमकी दी।

डेढ़ माह तक ब्लैकमेल किया, रुपए भी वसूले
किशोर ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को कई बार अपनी हबस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं किशोरी पर दवाब बनाकर पैसे की मांग शुरू कर दी। किशोरी ने किसी तरह अपनी मां के द्वारा जोड़कर रखे गए 19 हजार रुपए भी उसे लाकर दे दिए, लेकिन उसकी मांग बढ़ती रही। हारकर किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई। तब परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र देव सिंह ने बताया पुलिस किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *