Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

मामूली विवाद में युवक की ईंट से सिर पर वार कर हत्या

एच्छर बस स्टैंड के पास शराब के नशे में धुत दो युवकों में मामूली विवाद हो गया।
एच्छर बस स्टैंड के पास शराब के नशे में धुत दो युवकों में मामूली विवाद हो गया।

अमर सैनी

नोएडा। एच्छर बस स्टैंड के पास शराब के नशे में धुत दो युवकों में मामूली विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से सुल्तानपुर निवासी 28 वर्षीय गोविंद उर्फ विकास कुमार कासना में विभिन्न निर्माण स्थलों पर मजदूरी करता था। शनिवार शाम वह अपने साथी सूरजपुर निवासी कुलदीप के साथ था। शाम को दोनों ने साथ में शराब पी। इस दौरान जब वे नशे में धुत हो गए तो किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि वे गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इस दौरान कुलदीप ने पास में पड़ी ईंट से गोविंद के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कुलदीप शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर कुलदीप को कायमपुर सेक्टर सिग्मा-2 से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और गोविंद दोनों साथ में काम करते थे। शहर में जहां भी उन्हें काम मिलता, वे वहां चले जाते थे। उसने बताया कि शनिवार शाम दोनों ने साथ में शराब पी। इसी बीच उनके बीच विवाद हो गया। गोविंद अविवाहित था और कुलदीप की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि हत्या आरोपी से पूछताछ जारी है। उसने मामूली विवाद पर ईंट से हमला करने की बात स्वीकार की है। हत्या के पीछे असली कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *