Loni Illegal Gender Test: लोनी में अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Loni Illegal Gender Test: लोनी में अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे लोनी इलाके में अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण का खुलासा हुआ है। उत्तरी जिला प्रशासन ने बुधवार को एक अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा, जहां गैरकानूनी रूप से गर्भस्थ शिशु का लिंग जांच की जा रही थी। मौके से एक आरोपी कमल कुमार (34) को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी में एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रोब, जैली ट्यूब, मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

परिवार कल्याण निदेशालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यजीत कुमार ने बताया कि इलाके में अवैध लिंग परीक्षण की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने चार सदस्यीय टीम बनाई। टीम ने डिकॉय (गर्भवती महिला) का इस्तेमाल कर रैकेट का पर्दाफाश किया। डिकॉय ने 47 हजार रुपये में जांच का सौदा तय किया। दलाल ने एडवांस राशि लेकर महिला को शिव विहार और फिर लोनी के प्रशांत विहार इलाके में ले जाकर परीक्षण कराया। पीसी-पीएनडीटी टीम ने जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से दलाल का पीछा किया और मौके पर कार्रवाई की।

जांच में पता चला कि यह रैकेट बड़े पैमाने पर सक्रिय था और लोकल एवं आस-पास के इलाकों से गर्भवती महिलाओं को लाकर अवैध परीक्षण कराता था। दलाल व्हाट्सऐप के जरिए भी संपर्क करता था। लोनी इलाके में लगभग 25 से 30 ऐसे अल्ट्रासाउंड केंद्र खुल रहे हैं, जो दिल्ली और यूपी दोनों क्षेत्रों के महिला लिंगानुपात को प्रभावित कर रहे हैं।

इस संबंध में पीसी-पीएनडीटी अधिनियम की धारा 4, 5, 6, 23 और 25 के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने कहा कि ऐसे अवैध केंद्रों पर निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी ताकि महिला लिंगानुपात में सुधार हो सके और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img