कालकाजी विधानसभा की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

कालकाजी विधानसभा की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है। जिससे दिल्ली वासियों को हर रोज दो चार होना पड़ता है। इन दिनो कालकाजी विधानसभा के स्थानीय लोग भी अतिक्रमण से परेशान है। अतिक्रमण से परेशान होकर आज कालकाजी के स्थानीय लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला। कालकाजी वासियों ने आज नेहरू प्लेस रेड लाइट से कालकाजी एल ब्लॉक गुरुद्वारा तक पैदल कैंडल मार्च निकाला जो कैंडल मार्च पूरे मार्केट से होकर गुजरा। कालकाजी के स्थानीय लोगों का आरोप है कि कालकाजी विधानसभा की कई मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट वेंडर्स मैं पूरे फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलते हमें सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे हमेशा एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते सीनियर सिटीजनों को भी काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img