लंबरदार जनकल्याण महासंघ ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

लंबरदार जनकल्याण महासंघ ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला 17 जून, 2025

हिमाचल प्रदेश लंबरदार जनकल्याण महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में वाइस चेयरमेन लंबरदार विशाल चम्बयाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर लंबरदारों का मानदेय बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात् लंबरदार जनकल्याण महासंघ की प्रदेश जरनल हाउस की बैठक विशाल चम्बयाल की अध्यक्षता में हुई तथा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री को संघ की विभिन्न मांगों और मुद्दों से अवगत करवाया।मुख्यमंत्री ने महासंघ को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img