उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित को झांसे में लेकर ठगी रकम

Hapur News : (शाहरुख़ खान) थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा के रहने वाले व्यक्ति से साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग (Online Trading) के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। ठगों ने पीड़ित को फंसाकर अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर कराए। एसपी के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा के रहने वाले मंजीत चौधरी ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वर्ष 2024 में कई बार उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई थी, जिसमें तीन अलग-अलग व्यक्ति बात करते थे। जिन्होंने अपना नाम समीर चौधरी, निर्देश त्यागी और सलीम बताया था। आरोपियों ने पीड़ित को बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी चलाते हैं, पैसा इंवेस्ट करने पर अच्छा लाभ देंगे। समीर चौधरी और निर्देश त्यागी की बातों में वह आ गया और अलग-अलग खातो में 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने अपने लाभ और मूलधन को वापस मांग तो आरोपी बार-बार टाल मटोल करते रहे।

क्या बोले अफसर

बाद में पता चला कि समीर चौधरी, निर्देश त्यागी और सलीम ने ट्रेडिंग के नाम पर प्रलोभन देकर उसके साथ ऑनलाइन साइबर ठगी कर ली है। यह हापुड़ में पहला मामला नहीं है, बल्कि ट्रेनिंग कराने के नाम पर पहले भी करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई। वहीं साइबर थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img