Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Lady Don Kajal Khatri: पुलिस की गिरफ्त में आई ‘लेडी डॉन’ काजल खत्री, एयर इंडिया क्रू मेंबर के हत्या की रची थी साजिश

पुलिस की गिरफ्त में आई ‘लेडी डॉन’ काजल खत्री, एयर इंडिया क्रू मेंबर के हत्या की रची थी साजिश

रिपोर्ट: रवि डालमिया

द‍िल्‍ली पुल‍िस की क्राइम ब्रांच की टीम ने नोएडा में एयरलाइन के क्रू मेंबर सूरजमान के मर्डर मामले में वांटेड कपिल मान गैंग की लेडी डॉन काजल खत्री को गिरफ्तार कर ल‍िया है. आरोप है कि काजल ने शूटर भेज कर जनवरी 2024 में क्रू मेंबर की हत्या करवाई थी. इसके बाद से वांछित लेडी डॉन काजल की तलाश नोएडा और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को थी. अब क्राइम ब्रांच ने आरोपी काजल खत्री को ग‍िरफ्तार करने में कामयाबी हास‍िल की है. पुलिस ने काजल पर 25 हजार रुपए का ईनाम भी घोष‍ित कर रखा था. इस बीच देखा जाए तो क्रू मेंबर के मर्डर मामले में वांटेड काजल खत्री जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर कपिल मान की गर्लफ्रेंड है. एयरलाइन के क्रू मेंबर सूरजमान की 19 जनवरी 2024 को दो शूटर्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड की जांच के दौरान पुल‍िस का पता चला क‍ि इस वारदात को अंजाम देने के ल‍िए पूरी साज‍िश काजल खत्री ने रची थी और इसके ल‍िए लेडी डॉन के नाम से मशहूर काजल खत्री ने क्रू मेंबर के मर्डर के ल‍िए दो शूटरों को हायर किया था.

जानकारी के मुताब‍िक, सूरजमान दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर परवेश मान का भाई था. परवेश मान की कुख्यात गैंगस्टर कपिल मान के साथ दुश्मनी चल रही थी. इस दौरान कपिल मान जेल में बंद था. इसलिए सूरजमान को ठिकाने लगाने का काम उसने अपनी गर्लफ्रेंड काजल खत्री को सौंपा था. हालांकि, काजल, खुद को जेल में बंद गैंगस्टर कपिल मान की पत्‍नी बताती है और जेल रिकॉर्ड में भी कपिल मान ने काजल को अपनी पत्‍नी बताया है.
पुलिस का कहना है कि जेल में बंद कुख्‍यात गैंगस्‍टर कपिल मान के पिता की हत्या गैंगस्‍टर परवेश मान ने करवायी थी. इसके बाद से दोनों गैंगस्‍टर के बीच दुश्‍मनी गहरा गयी थी. कपिल ने परवेश मान के भाई सूरजमान की हत्या कराने के ल‍िए काजल को यह काम सौंपा था. इसके बाद उसने दो शूटर्स को हायर कर इस वारदात को अंजाम देने का काम क‍िया था. पुलिस का कहना है क‍ि कपिल मान के गैंग को पूरी तरह से ऑपरेट करने का काम काजल ही करती है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने काजल को अरेस्‍ट करने के बाद अब नोएडा पुलिस को सौंप द‍िया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *