Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार बदले, मंत्री बदले या फिर मुख्यमंत्री बदले, जनता नहीं आएगी झांसे में- दीपेंद्र हुड्डा

बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार बदले, मंत्री बदले या फिर मुख्यमंत्री बदले, जनता नहीं आएगी झांसे में- दीपेंद्र हुड्डा

रोहतक, 3 अप्रैलः ( कोमल रमोला ) बीजेपी अब लोकसभा के उम्मीदवार बदले, अपने सारे मंत्री बदले या फिर से मुख्यमंत्री को बदल दे। चेहरों की इस अदला-बदली से अब जनता का मत नहीं बदलने वाला। क्योंकि जनता बीजेपी को ही बदलने का मन बना चुकी है। ये कहना है राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का। दीपेंद्र हुड्डा आज ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान के तहत गांधी कैंप इलाके में पहुंचे थे। यहां उन्होंने घर और दुकानों में जाकर लोगों से बात की।

इस मौके पर भाजपा द्वारा तीन लोकसभा प्रत्याशियों को बदले जाने के कयास पर पत्रकारों ने दीपेंद्र हुड्डा से प्रतिक्रिया मांगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बीजेपी इस चुनाव में अपनी हार मान चुकी है। इसलिए वह चेहरों को बदलकर जनता के मत को बदलने की नाकाम कोशिश कर रही है। सच्चाई यह है कि जनता को सिर्फ बीजेपी के चेहरों से नहीं, बल्कि बीजेपी की नीतियों के प्रति नाराजगी है। ये वो नीतियां है जिनके चलते किसान, मजदूर, कामगार, कर्माचारी और व्यापारी समेत हर वर्ग प्रताड़ना झेल रहा है।

गांधी कैंप इलाके में खुद व्यापारियों ने बताया कि उनसे फिरौती मांगने की वारदातें आम हो गई हैं। ऐसा लगता है बदमाशों के जहन में पुलिस या सरकार का रत्तीभर भी डर नहीं है। एक के बाद एक व्यापारी लोग फिरौती, अपहरण और हत्या जैसी वारदातों के शिकार हो रहे हैं। लेकिन सरकार तमाशबीन बनी सब देख रही है।

बातचीत के दौरान लोगों ने राज्यसभा सांसद को सड़क, बिजली, पानी जैसी समस्याओं के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि पूरा शहर बारिश के दर से सहम जाता है। क्योंकि हल्की-सी बारिश सड़कों और गलियों को तालाब बना देती है। सीवरेज और सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी रोहतक की जनता को पीने के लिए साफ पानी तक मुहैया नहीं करवा पा रही। घरों में गंदगी भरा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिसकी वजह से लोग घातक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसके सबसे ज्यादा शिकार छोटे-छोटे बच्चे होते हैं।

जनता ने कहा कि बीजेपी ने बड़े-बड़े वादे और दावे करके पिछले चुनाव में उनसे वोट ली थी। लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। अब अगर बीजेपी का कोई नुमाइंदा उनके बीच में आएगा तो पहले उसे 5 साल और पिछले चुनाव में किए गए वादों का हिसाब देना होगा। जनता अपने वोट की ताकत से बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *