Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

जनता ने भी दे दी है 400 पार की गारंटी : डा. सतीश पूनिया

 

चंडीगढ़, 30 मार्च( कोमल रमोला ) हरियाणा में विपक्ष का पूरी तरह से सफाया करने में जुटी भाजपा हर लोकसभा में उस लोकसभा की परिस्थिति के अनुसार अपनी रणनीति बना रही है। शनिवार को पंचकूला में अंबाला कोर कमेटी और चुनाव संचालन समिति की बैठकें हुई। चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने इन बैठकों में उपस्थित नेताओं से चुनावी रणनीतिक चर्चा की। इसके बाद चुनाव प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने सामाजिक टोलियों से भी चर्चा की। इन बैठकों में चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया के अलावा संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, लोकसभा प्रभारी पवन सैनी, लोकसभा संयोजक असीम गोयल, लोकसभा विस्तारक राम मेहर कुण्डू, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया, मंत्री कंवरपाल, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, मंदीप राणा के अलावा लतिका शर्मा भी उपस्थित रहीं।
कोर कमेटी, चुनाव संचालन समिति और प्रमुख कार्यकर्ताओं की इन बैठकों में पार्टी द्वारा चलाए गए अभियानों और कार्यक्रमों की समीक्षा तथा लोकसभा चुनाव को लेकर किए जाने वाले कामों पर चर्चा हुई। सभी विभागों के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इन बैठकों में अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी चुनाव प्रभारी को दी। चुनावी अभियान को धार देने के लिए खास मुद्दों पर मंथन हुआ। पार्टी द्वारा चलाए गए अभियान और कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद आने वाले दिनों में पार्टी के चुनावी लक्ष्यों की रूपरेखा भी बैठक में तैयार की गई। चुनाव प्रभारी डा. पूनिया ने सभी बूथों को और अधिक मजबूत करने के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए कहा तथा जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी ने एनडीए के लिए 400 पार और भाजपा के लिए 370 प्लस का जो लक्ष्य रखा है उसे जनता ने पूरा करने का मन बना लिया है। डा. पूनिया ने कहा कि मोदी ने देश को विकास की गारंटी दी है तो अब जनता ने मोदी जी को 400 पार की गारंटी दे दी है। डा. पूनिया ने कहा कि हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में है। जनता चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़े और विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है, लेकिन हमें इस जीत को बड़ी जीत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
डा. पूनिया ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी महिला शक्ति घर-घर जाकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ें और उन्हें मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कामों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पहली बार महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नेतृत्व का अधिकार मिला है।
डा. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि जब देश का गरीब, किसान, महिलाएं और युवा सशक्त होंगे तो देश मजबूत होगा। हर नागरिक का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी लगातार काम कर रहे हैं। मोदी सरकार ने किसानों की हर मुश्किल को आसान करने का काम इन 10 सालों में किया है। डा. पूनिया ने कहा कि चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे में सभी नेता और कार्यकर्ता और अधिक मेहनत करें तथा लोगों को मोदी सरकार और नायब सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताएं। इन बैठको में विधायक, 2019 में प्रत्याशी रहे नेता, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मेयर, डिप्टी मेयर, जिला परिषद के चेयरमैन, माइक्रो डोनेशन के जिला संयोजक भी उपस्थित रहे।

 

लोकसभा चुनाव को बड़े मार्जिन से जिताने में विस्तारकों की भूमिका अहम : फणीन्द्रनाथ शर्मा

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि चुनाव को बड़े मार्जिन से जिताने में विस्तारकों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में बड़ी जीत के लिए सबसे पहले हमें अपने बूथों को और अधिक मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी विस्तारक और कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करें और उन्हें पार्टी से जोड़ें। श्री शर्मा ने कहा कि विस्तारक बूथों और शक्ति केंद्रों पर जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। श्री शर्मा शनिवर को पंचकूला पार्टी कार्यालय पंचकमल में आयोजित कलस्टर की बैठक में कार्यकर्ताओं और विधानसभा स्तर के विस्तारकों को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण प्रदेश संयोजक वेद फूला, अंबाला लोकसभा विस्तारक राम मेहर कुण्डू, संयोजक राम निवास, कुरुक्षेत्र से विस्तारक नरेंद्र पाल डाबला, संयोजक धर्मबीर मिर्ज़ापुर, करनाल लोकसभा से विस्तारक शशि डुरेजा, संयोजक अशोक सुकिजा आदि उपस्थित रहे।
संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विस्तारकों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। सभी विस्तारक बूथों और शक्ति केंद्रों पर जाकर पार्टी की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाएं और मोदी तथा नायब सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को संगठन के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाएं। संगठन मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारने की तकनीकी जानकारी भी दी।
श्री शर्मा ने कहा कि अधिक मेहनत और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए कार्यकर्ता पार्टी को लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए शहर से लेकर गांव तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनता के बीच जाएं। संगठन मंत्री ने नव मतदाताओं को अधिक से अधिक पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के लिए भी कहा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *