Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

मनोहर लाल द्वारा लागू की गई नीति व योजनाएं देश में घर-घर पहुंचेगी – मुख्यमंत्री नायब सिंह 

 

चंडीगढ 15 मार्च – ( कोमल रमोला )हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की उपस्थिति में आज उमरी रोड़, कुरूक्षेत्र में 5.39 एकड भूमि पर बनने वाले संत शिरोमणि गुरू रविदास स्मारक का शिल्यान्यास किया। इस स्मारक का निर्माण कार्य लगभग 25 करोड रूपये की लागत से संपन्न किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने संत शिरोमणि गुरू रविदास स्मारक के भूमि पूजन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अगस्त 2023 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश में गुरू रविदास जी के विशाल भव्य मंदिर का शिल्यान्यास किया था। इस भव्य स्वरूप को बनते हुए देखकर उनके मन में इसी प्रकार हरियाणा प्रदेश में भी गुरू रविदास के स्मारक के निर्माण का विचार आया ताकि संतो की प्रेरणा नई पीढी को मिलती रहे। इसके लिए मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कुरूक्षेत्र में 5 एकड भूमि में गुरू रविदास जी के भवन निर्माण की घोषणा की थी और आज इसके निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा इसका निर्माण करवाया जाएगा।

गुरू रविदास को नमन करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश के गरीबों, युवाओं, नारी शक्ति और किसान उत्थान की दिशा में पहल करते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अब मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह इन योजनाओं को लगातार आगे बढाने का कार्य करेगें। उन्होंने नागरिकों से निवेदन करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में हरियाणा की इस प्रगति में योगदान देते हुए भाजपा को मजबूत करें।

मनोहर लाल द्वारा लागू की गई नीति व योजनाएं देश में घर-घर पहुंचेगी – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर संत शिरोमणि गुरू रविदास जी का भव्य भवन बनाने का विचार पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का ही था जो आज मूर्तरूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्री मनोहर लाल द्वारा लागू की गई नीति व योजनाएं, जिनका लाभ आज हरियाणा में नागरिकों को मिल रहा है, वे देश में घर-घर पहुंचेगी।

सतगुरु रविदास जी महाराज के श्लोक ‘‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सब को अन्न, छोट बड़ा सब संग बसे रैदास रहे प्रसन्न’’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि उनकी वाणी को चरितार्थ करने का काम पिछले साढे 9 वर्षों में श्री मनोहर लाल ने किया। श्री मनोहर लाल के कार्यकाल में गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उन्होंने पिछले साढे 9 सालों में ऐसी योजनाएं बनाई जिसके फलस्वरूप 12 लाख से अधिक गरीब परिवार गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रदेश के चहुंमुखी विकास का जो रास्ता श्री मनोहर लाल ने दिखाया हम आप सभी के आर्शीवाद से उस रास्ते को बखूबी आगे बढाने का काम करेंगे।

आने वाले चुनावों में हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर खिलेगा कमल – नायब सिंह

श्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की नीतियों के परिणामस्वरूप आज हरियाणा प्रदेश में एक तरफा माहौल है। आने वाले चुनावों में हरियाणा की जनता 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का काम करेगी।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज समस्त प्रदेश के लिए खुशी का दिवस है। श्री मनोहर लाल को संत बताते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को घर बैठे पहुंचाया है।

राज्यसभा सांसद श्री कृष्ण पंवार, विधायक श्री ईश्वर सिंह और श्री सुभाष सुधा ने भी इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया, विधायक लक्ष्मण नापा, सत्यप्रकाश जरावता, लीला राम, विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा और संदीप सिंह, पूर्व सांसद अशोक तंवर, बीजेपी नेता बंतो कटारिया सहित अनेक पूर्व मंत्री व विधायक भी मौजूद थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *