Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

आवास निर्माण की ग्रांटें गबन करने के मामले में एक और मुलजिम को  विजीलैंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार 

चंडीगढ़, 14 मार्च:( कोमल रमोला )
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने साल 2011-2012 में ग्राम पंचायत खानगाह जि़ला कपूरथला को मिली कुल 4,95,000 रुपए की केंद्रीय अनुदान में से 45,000 रुपए की अनुदान का गबन करने के दोष अधीन एक और मुलजिम गुरदेव सिंह निवासी गाँव खानगाह को गिरफ़्तार किया है। यह फंड उक्त पंचायत को इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत गरीबों और बेघरों के लिए पक्का मकान बनाने के लिए मिले थे। जि़क्रयोग्य है कि यह मुलजिम पिछले सात सालों से फऱार था।
बताने योग्य है कि करीब 7 साल पहले दर्ज हुए इस केस में शामिल कुल 132 मुलजिमों में से अब तक 119 मुलजिमों को गिरफ़्तार किया जा चुका है और 11 मुलजिमों की मौत हो चुकी है जबकि बाकी दो मुलजिमों की खोज जारी है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि साल 2011-2012 में गरीबी रेखा से नीचे रहते परिवारों (बी.पी.एल.) के लिए गाँव खानगाह की पंचायत को प्राप्त हुई कुल 4,95,000 रुपए की केंद्रीय अनुदान में से तत्कालीन ए.डी.सी. विकास-कम-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जि़ला परिषद, कपूरथला सतीश चंद्र वशिष्ट ने गाँव महिमदवाल के सरपंच आसा सिंह और उस समय के पंचायत सचिव कुलवंत सिंह के साथ मिलीभगत करके अयोग्य लाभार्थियों के नाम पर चैक जारी करके ग्रांटों का गबन किया था।
उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर कपूरथला की सिफ़ारश पर अलग-अलग अधिकारियों वाली पाँच सदस्यीय समिति ने उक्त ग्रांटों के प्रयोग सम्बन्धी पड़ताल की थी, जिस दौरान यह पाया गया कि साल 2011-12 के दौरान कपूरथला जिले के 31 गाँवों से सम्बन्धित 411 अयोग्य लाभार्थियों को 1,80,00,000 रुपए की गलत अदायगी की गई।
इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो ने विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में 132 मुलजिमों के खि़लाफ़ आइपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1), 13(2) के अंतर्गत मुकदमा नंबर 01 तारीख़ 03-02-17 को केस दर्ज किया था।
प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम गुरदेव सिंह ने अयोग्य लाभार्थी होते हुए गाँव खानगाह की सरपंच कुलविन्दर कौर और पंचायत सचिव कुलवंत सिंह के साथ मिलीभगत करके 25,000-25,000 रुपए के दो चैकों के ज़रिये क्रमवार तारीख़ 07-03-2012 और 12-03-2012 को 45,000 रुपए की केंद्रीय अनुदान हड़प ली थी।
—-

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *