Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Kanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगीVaranasi : बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलोBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथ

भाजपा ने हमेशा दलितों के कल्याण की बात कही, कांग्रेस इससे बौखला रही : सुदेश कटारिया

 

चंडीगढ़ 28अप्रैल (कोमल रमोला ) हरियाणा के मुख्यमंत्री के चीफ माडिया कार्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कांग्रेस पर ओछी राजनीति के साथ संविधान के विरुद्ध षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है। सुदेश कटारिया ने कहा कि कांग्रेस हार के डर से बौखला गई है। इसलिए वह समाज के सामने गलत हथकंडे अपनाकर लोगों को भ्रमित करना चाहती है, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस को देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बढ़ती लोकप्रियता हजम नहीं हो रही है।

चीफ मीडिया कार्डिनेटर ने रविवार को चंडीगढ़ मेंकहा कि कांग्रेस अनाप-शनाप षडय़ंत्र रचने का काम कर ओछी राजनीति कर रही है लेकिन जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि देश के गृहमंत्री अमित शाह का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जो कि गलत तरीके से एडिट कर बनाया गया है। वीडियो की सच्चाई बताते हुए कटारिया ने कहा कि असली वीडियो तेलंगाना की एक पुरानी रैली का है जब अमित शाह ने ऐलान किया था कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो वहां मुसलमानों के लिए आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा। इसमें वे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को खत्म करने का नहीं, बल्कि राज्य में मुस्लिमों को दिए जाने वाले चार प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने की बात कर रहे हैं।

सुदेश कटारिया ने कहा कि वायरल दावे के उलट अमित शाह ने मुस्लिम आरक्षण को खत्म कर इसका लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को देने की बात कही थी। इस वीडियो को एडिट कर भ्रम फैलाने के लिए चुनाव में इसका दुरुपयोग करने का षड्यंत्र रचा गया है। कांग्रेस के पास करने के लिए कुछ और नहीं है। कांग्रेस अपनी हार के डर से बौखलाई हुई है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और उनके प्रति जनता का स्नेह कम होने वाला नहीं है। कांग्रेस की यह चालबाजियां कांग्रेस पर ही भारी पड़ेगी। जनता 2024 के चुनाव में भाजपा के 400 पार के नारे को पूरा करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है जनता उसे पूरा करने में साथ देगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *