किसानों ने प्राधिकरण पर बोला हल्ला, गेट पर दिया धरना

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरने पर बैठे किसानों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की तादाद में किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लेकर प्राधिकरण कार्यालय के गेट पर पहुंच गए। किसानों ने प्राधिकण के गेट पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने प्राधिकरण के किसी भी अधिकारी और कर्मचारियों को कार्यालय में नहीं घुसने दिया।

सोमवार को सैकड़ों की तादाद में किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर पहुंच गए। ट्रैक्टर ट्रॉलियों की मदद से किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर सड़क जाम कर दिया और धरना शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी हर बार आश्वासन देकर उन्हें टाल देते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसानों ने कहा कि वे अपनी 10% जमीन के भूखंड और बढ़े हुए मुआवजे, नए भूमि अधिग्रहण कानून की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो उन्हें प्राधिकरण का घेराव कर धरना देना पड़ा है। किसानों के हंगामे के चलते प्राधिकरण के गेट पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इसके अलावा प्राधिकरण के आसपास से गुजरने वाले ट्रैफिक को भी दूसरी तरफ मोड़ा गया है। जिससे की लोग जाम में नहीं फंसे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img