Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

किसानों ने प्राधिकरण को 23 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

किसानों ने प्राधिकरण को 23 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम
भारतीय किसान यूनियन मंच ने नोएडा प्राधिकरण को कड़ा चेतावनी दिया है।

अमर सैनी

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच ने नोएडा प्राधिकरण को कड़ा चेतावनी दिया है। यदि 23 नवंबर को किसानों के वादे पूरे नहीं किए गए तो संगठन व्यापक विरोध प्रदर्शन करने को तैयार है। गुरूवार को धरने की अध्यक्षता जगबीर बैसोया ने की, जबकि मंच का संचालन रिंकू यादव ने किया। संगठन ने स्पष्ट किया है कि किसानों की समस्याएं पूरी तरह से हल होने तक नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि 19 नवंबर को नोएडा प्राधिकरण के साथ एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों के साथ एक विस्तृत कार्यक्रम पर सहमति बनी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि न्यायालय से 10 प्रतिशत भूखंड देने के आदेश वाले किसानों को 23 नवंबर को उनके भूखंड के बदले 22 हजार रुपये प्रति मीटर की धनराशि दी जाएगी। साथ ही, 15 दिन के भीतर गेझा तिलपताबाद और याकूबपुर गांवों का खसरावर सर्वे किया जाएगा। सेक्टर 146 में 45 दिनों के भीतर सभी भूखंडों को लगाने पर भी सहमति बनी है। किसान कोटे प्लॉट पर निर्णय लेने के लिए दो अधिकारियों की कमेटी भी गठित की गई है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने चेतावनी दी है कि यदि 23 नवंबर को किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए, तो संगठन कड़े विरोध प्रदर्शन करेगा। इसमें अधिकारियों के घरों का घेराव और बॉर्डर जाम करना शामिल है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *