Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 ट्रेलर रिलीज, कपिल शर्मा लाए तीन बीवियों के साथ धमाल

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 ट्रेलर रिलीज, कपिल शर्मा लाए तीन बीवियों के साथ धमाल

कपिल शर्मा की मचअवेटेड फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का ट्रेलर अब रिलीज़ हो चुका है और यह धमाकेदार कंफ्यूजन, ड्रामा और फुल ऑन कॉमेडी से भरा हुआ है। ट्रेलर में कपिल शर्मा को कई शादियों में उलझा हुआ दिखाया गया है, जो दर्शकों को हंसी के ठहाकों के साथ मनोरंजन का जबरदस्त अनुभव देने वाला है।

फिल्म में कपिल शर्मा को निकाह से लेकर फेरों और गुरुद्वारे तक, हर तरह की शादी में खुद को फंसा हुआ दिखाया गया है। ट्रेलर में साफ झलक रहा है कि तीन बीवीयों वाले कपिल चौथी बीवी की तलाश में हैं। ट्रेलर की शुरुआत में कपिल कहते हैं, “एक लड़की से प्यार करता हूं, उसके लिए हिंदू से मुसलमान बना और मुसलमान से क्रिश्चियन बना लेकिन फिर भी वो मुझे नहीं मिली। बल्कि तीनों धर्मों से एक-एक बीवी मिल गई फादर।” इस संवाद से साफ है कि कपिल की जिंदगी में ढेर सारा तूफान और कॉमिक कंफ्यूजन आने वाला है।

कपिल शर्मा ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “4 पत्नियां…!! इसे घर पर ट्राई न करें, यह स्टंट हमारे एक्सपर्ट ने किया है.. #किसकिसकोप्यारकरूं2 सिनेमाघरों में 12 दिसंबर 2025 को।” इस पागलपन और नॉन स्टॉप कॉमेडी के साथ फिल्म 12 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म में कपिल के अलावा मनजोत सिंह, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान भी नजर आएंगे। जेमी लीवर, स्मिता जयकर और सुप्रिया शुक्ला के साथ अनुभवी अभिनेता असरानी, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा और सुशांत सिंह भी कहानी में हास्य और गहराई जोड़ते हुए दिखाई देंगे।

फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है, जबकि रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से इसे प्रोड्यूस किया है।

नीना गुप्ता और रघुबीर यादव 1982 के बाद से धूम मचा रहे हैं, पंचायत से मंजू देवी और प्रधान जी की पुरानी तस्वीर वायरल हुई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें