Kanwar Yatra: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कांवड़ शिविर में पहुंचकर महिला श्रद्धालुओं का किया स्वागत, शाहदरा में गूंजा हर-हर महादेव

Kanwar Yatra: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कांवड़ शिविर में पहुंचकर महिला श्रद्धालुओं का किया स्वागत, शाहदरा में गूंजा हर-हर महादेव

रिपोर्ट: रवि डालमिया

श्रावण मास के पवित्र अवसर पर दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित श्री श्यामगीर सवाई मठ मंदिर में आयोजित कांवड़ शिविर में मंगलवार को एक भव्य धार्मिक माहौल देखने को मिला, जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं वहां पहुंचीं और महिला कांवड़ियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उन पर फूलों की वर्षा करते हुए हर-हर महादेव के जयकारे के साथ सावन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री के इस भावनात्मक और श्रद्धा से ओत-प्रोत व्यवहार ने उपस्थित श्रद्धालुओं में गहरी भावना और उत्साह भर दिया। कार्यक्रम में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, शाहदरा के विधायक संजय गोयल, दिल्ली नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष सत्या शर्मा और कांवड़ समिति के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार इस वर्ष सावन के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए राजधानी में कुल 374 कांवड़ शिविर लगा रही है। इन शिविरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, विश्राम, प्रसाद वितरण और सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार दिल्ली में इतने भव्य और सुव्यवस्थित कांवड़ शिविर लगाए जा रहे हैं।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि शाहदरा जीटी रोड पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा साजिश के तहत कांच के टुकड़े फेंके गए थे ताकि कांवड़ियों को नुकसान पहुंचाया जा सके, लेकिन दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायकों ने स्वयं सड़क पर उतरकर एक-एक कांच का टुकड़ा उठाकर रास्ता साफ किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ घोषणा नहीं करती, बल्कि सेवा में विश्वास करती है।

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जिन कांवड़ शिविरों में बिजली का बिल तक नहीं चुकाया जाता था, आज वहां व्यवस्था का स्तर उच्चतम है। दिल्ली में आस्था और सेवा का ऐसा समन्वय पहले कभी नहीं देखा गया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img