Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर पूर्वी दिल्ली में हाई अलर्ट, 632 पुलिसकर्मी और 87 पेट्रोलिंग टीमें तैनात

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर पूर्वी दिल्ली में हाई अलर्ट, 632 पुलिसकर्मी और 87 पेट्रोलिंग टीमें तैनात

रिपोर्ट: रवि डालमिया

श्रावण मास के पावन अवसर पर जारी कांवड़ यात्रा को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। विशेष रूप से पूर्वी दिल्ली को सबसे संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए यहां सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हरिद्वार से जल लेकर दिल्ली में प्रवेश करने वाले अधिकांश कांवड़िए पूर्वी दिल्ली से होकर ही विभिन्न राज्यों की ओर बढ़ते हैं, ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक धानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन मुख्य रूट – एनएच 9, विकास मार्ग और हिंडन कैनाल रोड को चिन्हित किया गया है। इन मार्गों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके और यातायात व्यवस्था बाधित न हो।

डीसीपी धानिया ने बताया कि जिले में 21 कांवड़ शिविरों को अनुमति दी गई है, जिनमें से चार शिविरों का उद्घाटन हो चुका है जबकि शेष का कार्य अंतिम चरण में है। इन शिविरों की नियमित निगरानी की जा रही है और सभी में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

पुलिस बल की बात करें तो कुल 632 पुलिसकर्मियों को तीन शिफ्टों में तैनात किया गया है। इनके अलावा 31 पीसीआर वैन और 87 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीमें भी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए 25 पिकेट और दो बाहरी बल कंपनियों को भी मौके पर लगाया गया है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ध्वनि नियंत्रण भी एक अहम पहलू बनाया गया है। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि अत्यधिक शोर उत्पन्न करने वाले लाउडस्पीकरों पर प्रतिबंध रहेगा और आयोजकों को इसकी सख्त हिदायत दी गई है। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img