Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के किए व्यापक इंतजाम, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के किए व्यापक इंतजाम, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

हर साल की तरह इस बार भी सावन माह की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा का आगाज हो चुका है। श्रद्धालु उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से गंगाजल लाने के लिए पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं और राजधानी दिल्ली भी इस यात्रा का एक अहम मार्ग बन गई है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अशांति को रोकने के लिए पुलिसकर्मी पहले से ही सतर्क हो गए हैं। जिला स्तर पर सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ किया गया है और अमन कमेटियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द्र बना रहे। साथ ही, स्थानीय इलाकों में फुट पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

डीसीपी प्रशांत गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले को तीन अलग-अलग जोन में बांटा गया है। इन जोनों में सबसे प्रमुख क्षेत्र जीटी रोड से लेकर अप्सरा बॉर्डर तक का इलाका है, जहां कांवड़ियों की भारी आवाजाही रहती है। इसके अलावा दो आंतरिक जोन भी बनाए गए हैं, जिनमें आने-जाने वाले सभी मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को तीन अलग-अलग शिफ्टों में तैनात किया जाएगा। साथ ही, आधुनिक तकनीक की मदद से पूरे मार्ग की निगरानी की जाएगी। इसके तहत CCTV कैमरों और ड्रोन की मदद से यात्रा के दौरान हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा और विशेष मार्ग बनाए जाएंगे ताकि आम जनता और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस के अनुसार, सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img