Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

कार की सनरूफ खोलकर पिस्तौल लहराने का वीडियो बनाया, गिरफ्तार

नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल के पास वाली सड़क का है। यहां चलती कार में एक युवक सनरूफ खोल कर हथियार लहराने का स्टंट कर रहा है।
कार की सनरूफ खोलकर पिस्तौल लहराने का वीडियो बनाया, गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल के पास वाली सड़क का है। यहां चलती कार में एक युवक सनरूफ खोल कर हथियार लहराने का स्टंट कर रहा है। इसी दौरान सड़क पर चल रहे पीछे से आ रही एक गाड़ी वाले ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया पर 22 सेकेंड का वायरल हो रहे वीडियो में युवक पिस्टल लहराता दिखाई दे रहा है। वीडियो नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में दलित प्रेरणा स्थल के पास का बताया जा रहा है। इस मामले में वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया है।

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि बुधवार को थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक गाड़ी से बाहर पिस्टल लहराता दिखाई दे रहा था। इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। थाना फेस-1 पुलिस की तरफ से युवक की पहचान अंश पुत्र जसविन्दर निवासी सेक्टर-12, थाना सेक्टर-24, नोएडा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि वीडियो में दिख रही पिस्टल टॉय पिस्टल थी। पुलिस द्वारा वीडियों में दिख रही टॉय पिस्टल सहित उपरोक्त युवक और उसके साथी रितिक पुत्र अनिल कुमार निवासी सेक्टर-134, नोएडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ करने पर पता चला कि युवक शौक में टॉय पिस्टल लहरा रहा था। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *