Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

बारिश से लोगों को मिली राहत, सड़क पर लगा जाम

नोएडा में हुई तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम न सिर्फ सुहाना हुआ है, बल्कि तापमान भी गिरकर 29 डिग्री पर पहुंच गया है।
बारिश से लोगों को मिली राहत, सड़क पर लगा जाम

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में हुई तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम न सिर्फ सुहाना हुआ है, बल्कि तापमान भी गिरकर 29 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पहले ही नोएडा समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में बारिश की चेतावनी जारी की थी। अगले 48 घंटे उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य इलाकों में भी भारी बारिश के आसार हैं।

नोएडा में मौसम हुआ सुहाना मौसम विभाग ने बुधवार को नोएडा समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया था। बुधवार सुबह गाजियाबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। लेकिन दोपहर होते-होते पूरा इलाका काले बादलों से घिर गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। हालांकि लोगों को उमस से काफी राहत मिली है। गुरुवार को भी ऐसी ही बारिश होने की उम्मीद है।

इन शहरों में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 7 अगस्त से 11 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

बारिश के बाद नोएडा में लगा जाम
नोएडा में हुई तेज बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं लोग शाम को घर जाने को लेकर भी परेशान हैं। दरअसल, पिछले दिनों हुई कुछ घंटों की बारिश से नोएडा में भारी जलभराव हो गया था। इसके बाद शहर में लंबा जाम लग गया। रात 8 बजे ऑफिस से घर के लिए निकले लोग रात 11 बजे पहुंच पाए। अब लोगों को चिंता सता रही है कि कहीं उन्हें आज भी पूरा समय जाम में फंसकर न गुजारना पड़े।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *