Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

जोड़ों के दर्द से न घबराएं, अब कैलाश अस्पताल रोबोटिक तकनीक से करेगा इलाज

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। नोएडा शहर में स्थित कैलाश अस्पताल समूह के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल एक बड़ी राहत लेकर आया है। नोएडा के कैलाश अस्पताल में जोड़ों प्रत्यारोपण सर्जरी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

सेक्टर 71 स्थित कैलाश हॉस्पिटल एंड न्यूरो इंस्टीट्यूट में शनिवार को अत्यधिक स्वचालित जोड़ों प्रत्यारोपण रोबोट तकनीक का शुभारंभ किया गया । देश के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा एम्स नई दिल्ली के पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर डॉक्टर पी के दबे ने इस नई स्वचालित मशीन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील शर्मा तथा डॉक्टर अनुज जैन ने मीडिया को बताया कि यह मशीन जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी के क्षेत्र में एक नई क्रांति है। इस मशीन द्वारा किए गए ऑपरेशन तथा सर्जरी की सफलता की दर 97 फ़ीसदी है। उन्होंने बताया कि रोबोटिक प्रत्यारोपण द्वारा बदले गए जोड़ों का स्थाई दर 30 से 35 वर्षों तक का होता है।इस अवसर पर कैलाश अस्पताल समूह के डायरेक्टर डॉक्टर श्रीकांत शर्मा तथा डॉक्टर पल्लवी शर्मा ने सभी आए हुए अतिथियों तथा मीडिया का आभार जताया। इस अवसर पर कैलाश अस्पताल समूह के प्रबंध निदेशक डॉक्टर कार्तिक शर्मा, चिकित्सा निदेशक डॉ रितु वोहरा, निदेशक क्रिटिकल केयर डॉक्टर अनिल गुरनानी, सूडान गणराज्य की दूतावास से मिशन अधिकारी डॉक्टर कुलोंग मेनूतिल विजांग तथा माइकल सारी लोंगवा के अलावा चिकित्सा अधीक्षक लेफ्टिनेंट जनरल डॉक्टर राजेश पाराशर भी मौजूद थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *