Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

भर्ती मरीजों को निकाला बाहर
भर्ती मरीजों को निकाला बाहर

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के बेसमेंट में बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे स्थापित सर्वर रूम में आग लग गई। आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां पहुंची। दमकल विभाग और जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। आग का जहरीला धुआं पहली मंजिल तक फैल गया था। वहां भर्ती मरीजों को सकुशल बाहर निकला गया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार सुबह 4 बजे के करीब दमकल विभाग को सूचना मिली कि जिला अस्पताल के बेसमेंट में रखे यूपीएस में आग लग गई है। आग की सूचना पर मौके पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां पहुंची। जिला अस्पताल के कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। यूपीएस में आग लगने के चलते बैट्री से जहरीला धुआं निकला और पहली मंजिल तक पहुंच गया। डॉक्टर और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने वहां भर्ती मरीजों को सकुशल बाहर निकाल लिया। जांच में पता चला है कि 25 दिन पहले यूपीएस की बैट्री बदली गई थी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।

भर्ती मरीजों को निकाला बाहर

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने बताया कि आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन प्रथम तल पर भर्ती मरीजों को बाहर निकाल कर लोगों को शांत कराया गया। फिलहाल सुबह से ओपीडी सुचारू रूप से चालू है। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा संबंधी कोई भी दिक्कत नहीं है। अस्पताल में आग लगने की सूचना से वहां भर्ती मरीजों के तीमारदार और उनके रिश्तेदार भी काफी संख्या में सुबह को अस्पताल पहुंच गए। वहां मौजूद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर और परिस्थितियों से अवगत कराकर उन्हें वापस भेजा। काफी लोग सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से अपने रिश्तेदारों के बारे में जानकारी हासिल करते रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *