झूला झूलते हुए 9 साल की बच्ची का दुपट्टा गले में अटका, भाई के सामने तोड़ा दम

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-45 स्थित सदरपुर कालोनी में एक 9 वर्षीय बच्ची ने अपने 5 साल के भाई के सामने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घर की छत पर बच्ची दुपट्टे का झूला बनाकर झूल रही थी। अचानक दुपट्टा उसके गले में फंदा बन गया और कुछ ही देर में उसकी मौतइ हो गई। घटना के समय बच्ची का 5 साल का मासूम भाई मौके पर ही मौजूद था। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक सदरपुर कालोनी में असलम अहमद परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह उनकी 9 साल की बेटी नाजिया अपने घर की छत पर दुपट्टे का झूला बनाकर झूल रही थी। झूलते समय वह पलटी और दुपट्टा फंदा बन गया। इससे पहले ही वहां मौजूद उसका 5 वर्षीय भाई कुछ समझ पाता वह फंदे में फंस चुकी थी। उसके भाई ने शोर मचाया। घर के अन्य लोग वहां पहुंच गए। जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा गया, तब तक दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन नाजिया को नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुपट्टे को कब्जे में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img