Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad PID Camp: फरीदाबाद नगर निगम द्वारा साप्ताहिक कैंप, शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित

Faridabad PID camp news, municipal service Faridabad

Faridabad PID Camp: फरीदाबाद नगर निगम द्वारा साप्ताहिक कैंप, शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में नगर निगम ने आम जनता की शिकायतों और संपत्तियों से संबंधित पीआईडी जारी करने की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देश पर सभी संयुक्त आयुक्तों को अपने-अपने जोन में साप्ताहिक कैंप आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं।

इन कैंपों का उद्देश्य नागरिकों को पीआईडी से जुड़ी शिकायतों और अन्य आवश्यक सेवाओं का त्वरित समाधान प्रदान करना है। निगमायुक्त के आदेशानुसार, प्रत्येक संयुक्त आयुक्त अपने जोनल कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक इन कैंपों का आयोजन करेंगे। कैंपों के आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित संयुक्त आयुक्तों के स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नागरिकों को परेशानी न हो और सेवाओं का प्रभावी संचालन हो सके।

साप्ताहिक कैंप कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है: हर सोमवार – जॉइंट कमिश्नर, एनआईटी कार्यालय; हर मंगलवार – जॉइंट कमिश्नर, ओल्ड फरीदाबाद कार्यालय; हर बुधवार – जॉइंट कमिश्नर, बल्लभगढ़ ज़ोन कार्यालय; और हर गुरुवार – जॉइंट कमिश्नर, ग्रेटर फरीदाबाद चंदावली कार्यालय।

निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने स्पष्ट किया कि पीआईडी से संबंधित शिकायतों का समय पर निस्तारण करना प्राथमिकता होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और सभी अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे जनता को शीघ्र एवं संतोषजनक सेवा प्रदान करें। यह पहल फरीदाबाद में नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान और संपत्ति पहचान प्रक्रिया को सुचारु बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें