Jewar Road Accident: जेवर में सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से देवर-भाभी समेत 3 की मौत, 2 बच्चे घायल

Jewar Road Accident: जेवर में सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से देवर-भाभी समेत 3 की मौत, 2 बच्चे घायल

ग्रेटर नोएडा के दनकौर–सिकंदराबाद रोड पर कनारसी गांव के पास लगभग पांच दिन पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवार और रेडियोलॉजिस्ट समेत देवर-भाभी की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक परिजनों ने शुक्रवार शाम अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार, जुनैदपुर गांव निवासी सतेंद्र नागर ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे गौरव नागर (23) नोएडा की एक कंपनी में रेडियोलॉजिस्ट के रूप में कार्यरत थे। बीते रविवार सुबह ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कनारसी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही बरतते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे गौरव घटनास्थल पर ही मौत हो गए।

हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दनकौर निवासी हीरालाल (26) और उनकी भाभी तुलसी (32) को भी उसी ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारी। इस भीषण हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं, उनके बच्चे हिमांशी और देव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

सतेंद्र नागर ने आरोप लगाया कि चालक की लापरवाही के कारण तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने उनके आवेदन पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मृत्यु और गंभीर चोटों का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह हादसा ग्रामीण इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अहमियत को उजागर करता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर विशेष सावधानी बरतें और बच्चों व पैदल चलने वालों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img