Jewar fight case: नोएडा ड्यूटी से लौट रहे युवक पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर आरोपी फरार

Jewar fight case: नोएडा ड्यूटी से लौट रहे युवक पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर आरोपी फरार

नोएडा। जेवर थाना क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, Jewar क्षेत्र के गांव साबौता निवासी अमन शर्मा एयरपोर्ट के पास काम करता है। अमन ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च की शाम वह ड्यूटी खत्म कर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रहने वाले दुष्यंत पुत्र संतोष ने अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।

पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

अमन शर्मा ने यह भी बताया कि इससे पहले 3 मार्च को भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। लगातार हो रही इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले को लेकर थाना प्रभारी Sanjay Singh ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img