Old Rajinder Nagar Incident: जया प्रदा ने दिल्ली में कोचिंग सेंटर में हुई मौतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की

जया प्रदा ने दिल्ली में कोचिंग सेंटर में हुई मौतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा ने आज यहां प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भरने की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही उनके साथ जनहित दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमान जोशी भी मौजूद थे। बता दे की इस घटना में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी।

जया प्रदा ने कहा, ‘‘मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि तीन विद्यार्थियों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।’’ हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्रों ने उन्हें ज्यादा बोलने नहीं दिया और “हमें न्याय चाहिए” जैसे नारे लगाने लगे। ओल्ड राजेंद्र नगर में ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के बेसमेंट में स्थित पुस्तकालय में नाले का पानी घुसने से श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन डेल्विन नामक तीन अभ्यार्थियों की मौत हो गई। अलग-अलग आईएएस कोचिंग संस्थानों के कई छात्रों ने उस कोचिंग सेंटर के पास विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जहां यह घटना घटी थी। इस बीच, जिस इमारत में कोचिंग सेंटर संचालित किया जा रहा था, उसके ‘बेसमेंट’ के चार सह-मालिकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img