Japanese Industrial Park: नीमराना जापानी इंडस्ट्रियल पार्क का यीडा ने किया अध्ययन, यूपी में बनेगा नया औद्योगिक मॉडल

Japanese Industrial Park: नीमराना जापानी इंडस्ट्रियल पार्क का यीडा ने किया अध्ययन, यूपी में बनेगा नया औद्योगिक मॉडल

उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित जापानी इंडस्ट्रियल सिटी को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने एक अहम कदम उठाया है। इसी क्रम में यीडा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राजस्थान के नीमराना पहुंचा, जहां उसने राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) द्वारा विकसित जापानी इंडस्ट्रियल पार्क के सफल मॉडल का गहन अध्ययन किया। इस दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में बनने वाले जापानी इंडस्ट्रियल पार्क के लिए बेहतर योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर और संचालन प्रणाली को समझना और अपनाना है।

यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को रीको के अधिकारियों ने नीमराना स्थित जापानी जोन के विकास, प्लानिंग और संचालन को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक के दौरान जापानी निवेशकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भूमि आवंटन, ज़ोनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट जैसे अहम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए लागू की गई प्रोत्साहन नीतियों, प्रशासनिक सहूलियतों और वित्तीय सुविधाओं की भी जानकारी साझा की गई।

बैठक में यह भी बताया गया कि जापानी कंपनियों की प्रमुख अपेक्षाएं निर्बाध बिजली आपूर्ति, पर्याप्त जल संसाधन, मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और उच्च गुणवत्ता वाली यूटिलिटी सेवाओं से जुड़ी होती हैं। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए यीडा उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित जापानी इंडस्ट्रियल पार्क की मास्टर प्लानिंग तैयार करेगा। तकनीकी चर्चा के बाद यीडा प्रतिनिधिमंडल ने जापानी इंडस्ट्रियल पार्क का स्थल भ्रमण भी किया और मौके पर उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क नेटवर्क, ड्रेनेज सिस्टम और यूटिलिटी मैनेजमेंट का जायजा लिया।

यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार और रीको के नेतृत्व द्वारा साझा किए गए अनुभव और जानकारियां यीडा क्षेत्र में विश्वस्तरीय जापानी इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने में बेहद सहायक साबित होंगी। उन्होंने बताया कि यीडा की मास्टर प्लानिंग इंडस्ट्रियल क्लस्टर आधारित विकास पर केंद्रित है, जिसमें आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी एक अहम भूमिका निभाएगी। एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और रेल नेटवर्क के जरिए यह क्षेत्र जापानी और अन्य विदेशी निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक बनेगा।

इस दौरे का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता सीईओ यीडा आर.के. सिंह ने की, जबकि सह-अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया ने की। इस दौरान ईडी ईपीसीएमडी-इंडिया, रीको के डीजीएम संजय बगाड़िया और कंसल्टिंग एजेंसी अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। दोनों राज्यों के बीच यह सहयोग देश के औद्योगिक विकास और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img