Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Israel Strike: इजरायल ने सीरिया पर किया हमला, दमिश्क में 7 लोगों की मौत

इजरायल ने सीरिया पर किया हमला, दमिश्क में 7 लोगों की मौत

मध्यू पूर्व में इस्राइल लेबनान और ईरान के बीच जारी संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच भारी गोलीबारी जारी रही। इस्राइली सुरक्षा बलों ने लेबनान में अपने जमीनी सैन्य हमले का विस्तार के संकेत दिए हैं। इसी बीच इस्राइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर हवाई हमला किया है। जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। सीरियाई सरकारी मीडिया ने बताया कि दमिश्क की एक आवासीय इमारत पर इस्राइली सेना की ओर से हवाई हमला किया गया है। इस हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और 11 लोग घायल हो गए।

इस रीजन में जारी जंग के चलते इस्राइल-लेबनान सीमा पर हजारों लोगों को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है। मंगलवार को इस्राइली सेना ने कहा था कि वह जल्द ही लेबनान के दक्षिणी तटीय इलाके में ऑपरेशन शुरू करेगी। सेना ने लेबनान के लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है। इससे पहले इस्राइल ने सोमवार को एक घंटे के भीतर साउथ लेबनान में हिजबुल्ला के 120 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया था। इन हमलों में 50 हिजबुल्ला लड़ाकों के मारे जाने की खबर है। लेबनान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में 10 फायर फाइटर्स (दमकलकर्मी) की मौत हो गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *