Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Industrial Development: हाईमास्ट और एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन हुआ औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3

Industrial Development: हाईमास्ट और एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन हुआ औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में अब रात के समय बेहतर रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर में 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापित कर दी हैं। शुक्रवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने प्राधिकरण के अधिकारियों और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इन लाइटों का शुभारंभ किया।

हाईमास्ट और एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की परियोजना पर करीब 3.31 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्राधिकरण का कहना है कि बेहतर प्रकाश व्यवस्था से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ेगी और उद्यमियों, कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

शुभारंभ कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्राधिकरण के अनुसार, ईकोटेक-3 के उद्यमियों की ओर से लंबे समय से बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग की जा रही थी। उद्यमियों की मांग को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने योजना को मंजूरी देते हुए कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद संबंधित कार्य पूरा कर हाईमास्ट और एलईडी लाइटें स्थापित कर दी गईं।

परियोजना के तहत अलग-अलग ऊंचाई की हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इनमें 16 मीटर ऊंचाई वाली पांच हाईमास्ट लाइट और 25 मीटर ऊंचाई वाली 16 हाईमास्ट लाइट शामिल हैं। इनके अलावा पूरे औद्योगिक क्षेत्र में 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इस पहल की सराहना की। उन्होंने सीईओ एनजी रवि कुमार, सभी एसीईओ और प्राधिकरण के कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य और उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ग्रेटर नोएडा की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन की ओर से खुशबू सिंह, डॉ. चंचल वार्ष्णेय, सुरेश शर्मा समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्राधिकरण को उम्मीद है कि नई प्रकाश व्यवस्था से ईकोटेक-3 में सुरक्षा के साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें