Army Band: ताजमहल से इंडिया गेट तक गूंजेंगी सेना के बैंड की देशभक्ति धुनें

Army Band: ताजमहल से इंडिया गेट तक गूंजेंगी सेना के बैंड की देशभक्ति धुनें

नई दिल्ली, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर से पहले भारतीय सेना देशभर में देशभक्ति और सैन्य संगीत की धुनों के जरिए लोगों से जुड़ रही है। 8 अगस्त से 15 अगस्त तक सेना के बैंड देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 से अधिक प्रमुख स्थलों पर विशेष प्रस्तुतियां दे रहे हैं। इन कार्यक्रमों में देश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व वाले स्थानों को शामिल किया गया है।

आगरा का ताजमहल, दिल्ली का इंडिया गेट, वाराणसी के घाट, लेह और नीलगिरी समेत कई प्रमुख स्थानों पर सेना के बैंड अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, देहरादून, पुणे, मुंबई, शिमला, पटना और गोवा में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

15 अगस्त को इंडिया गेट पर आर्मी सिम्फनी बैंड की प्रस्तुति इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी। सेना के संगीत दल की यह प्रस्तुति स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय उत्सव में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगी।

भारतीय सेना की ओर से आयोजित यह विशेष पहल सैन्य संगीत की परंपरा को केवल छावनियों और सैन्य संस्थानों तक सीमित रखने के बजाय आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास है। इसके माध्यम से लोग सेना की संगीत परंपरा, अनुशासन और सांस्कृतिक विरासत से सीधे जुड़ रहे हैं।

सेना के बैंड विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति की धुनों और सैन्य संगीत की प्रस्तुतियों के जरिए स्वतंत्रता दिवस के माहौल को खास बना रहे हैं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटकों और विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की भी भागीदारी देखने को मिल रही है।

ऐतिहासिक स्थलों पर सेना के बैंड की प्रस्तुतियां देश की सैन्य विरासत और सांस्कृतिक विविधता के बीच एक अनूठा संबंध स्थापित कर रही हैं। ताजमहल से लेकर इंडिया गेट और वाराणसी के घाटों तक आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जनभागीदारी से जोड़ना है।

 

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img