Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद

नोएडा। सेक्टर-64 स्थित यांत्रिकी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। समारोह में मौजूद लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के साथ राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके त्याग, साहस और देशभक्ति की बदौलत देश आज स्वतंत्र वातावरण में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

समारोह में यांत्रिकी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन सोहेल सिद्दीकी के मार्गदर्शन में कंपनी की प्रशिक्षण अकादमी ‘करिगर’ का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अकादमी के उद्देश्यों और युवाओं के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।

सोहेल सिद्दीकी ने कहा कि प्रशिक्षण अकादमी के माध्यम से युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं की क्षमता को विकसित कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर बनने के साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कंपनी के कर्मचारियों और अन्य उपस्थित लोगों ने देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर भी विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी की रक्षा केवल सीमाओं पर तैनात जवानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ योगदान दे।

इस अवसर पर नूरैन, सान्या मित्तल, बेबी फातिमा और फातिमा अजीम समेत अन्य लोगों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहिद सिद्दीकी ने की। उन्होंने समारोह में शामिल अतिथियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और युवाओं को शिक्षा एवं कौशल के माध्यम से मजबूत बनाना होगा।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता आबाद सागर ने किया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और प्रगति के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ संपन्न हुआ।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें