Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Illegal Kidney Transplant Racket: दिल्ली में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार, कई राज्यों में थे सक्रिय

दिल्ली में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार, कई राज्यों में थे सक्रिय

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में अंतरराज्यीय अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का अंतरराज्यीय सेल, क्राइम ब्रांच की टीम ने भंडाफोड़ किया है। सरगना समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात में सक्रिय थे। आरोपियों के कब्जे से स्टाम्प, विभिन्न अधिकारियों की मुहर, विभिन्न अस्पतालों और प्रयोगशालाओं के खाली कागजात, किडनी प्रत्यारोपण के रोगियों और दाताओं की जाली कागज फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण जाली आईडी दस्तावेजों सहित बहुत सारी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि इनके पास से 34 फर्जी टिकट, 17 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, नौ सिम, एक लग्जरी कार, 1,50,000 रुपये, मरीजों/प्राप्तकर्ताओं और डोनर के जाली दस्तावेज और फाइलें बरामद की गई हैं। इसके अलावा फर्जी रसीदें और मुहर भी बरामद किया है। सूत्रों का कहना है कि यह गैंग दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात में एक्टिव था। दिल्ली एनसीआर में दो नामी अस्पताल शक के दायरे में हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *