Noida Fire: नोएडा के बहलोलपुर में झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर खाक

Noida Fire: नोएडा के बहलोलपुर में झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर खाक

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित बहलोलपुर गांव की चोटपुर कॉलोनी में आज उस समय हड़कंप मच गया जब झुग्गियों और कबाड़ के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सैकड़ों झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौके पर रखे कई गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए, जिससे आग और भी फैल गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगने के पीछे फायर विभाग और नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही जिम्मेदार है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में झुग्गियों और कबाड़ के गोदामों में आग लगी थी, लेकिन इसके बावजूद न तो फायर विभाग ने कोई सख्त कार्रवाई की और न ही प्राधिकरण ने कोई व्यवस्था दुरुस्त की।

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। दमकल विभाग को जैसे ही सूचना मिली, करीब एक दर्जन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सैकड़ों परिवारों की झुग्गियां जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और फायर विभाग की लापरवाही के खिलाफ नाराजगी जताई है और मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। फिलहाल फायर विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img