Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Hindon River Accident: दो युवकों के डूबने के मामले में नाविक परिवार पर मुकदमा, 500 रुपये का लालच देकर नदी में उतारने का आरोप

Hindon River Accident: दो युवकों के डूबने के मामले में नाविक परिवार पर मुकदमा, 500 रुपये का लालच देकर नदी में उतारने का आरोप

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में पुराने हैबतपुर गांव के पास हिंडन नदी में दो युवकों के डूबने के मामले में नाव चलाने वाले एक परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि नाविक ने 500 रुपये देने का लालच देकर युवक शिवा को नदी के दूसरे किनारे पर रस्सी बांधने के लिए पानी में उतारा था। तेज बहाव के कारण शिवा नदी में डूब गया। उसे बचाने के लिए पानी में उतरा सौरभ भी बह गया था। सौरभ का शव बाद में बरामद हो गया, जबकि शिवा का अभी तक पता नहीं चल सका है।

इस मामले में शिवा की बहन वंदना ने बिसरख कोतवाली में शिकायत देकर नाविक और उसके परिवार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना पांच सितंबर की बताई गई है।

वंदना ने पुलिस को बताया कि पांच सितंबर को उसका भाई शिवा अपने दोस्तों के साथ हिंडन नदी की तरफ गया था। पुराने हैबतपुर गांव के पास अमित नाम का व्यक्ति नाव चलाकर लोगों को नदी पार कराने का काम करता है। आरोप है कि अमित के साथ उसकी पत्नी और बेटा भी नाव संचालन के काम में शामिल रहते हैं।

शिकायत के मुताबिक अमित ने शिवा को 500 रुपये देने की बात कहकर नदी के दूसरे किनारे पर रस्सी बांधने के लिए कहा था। इसके बाद शिवा रस्सी लेकर नदी में उतरा। आरोप है कि रस्सी का दूसरा सिरा अमित के बेटे ने पकड़ रखा था।

नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण रस्सी हाथ से छूट गई और शिवा तेज धारा की चपेट में आ गया। कुछ ही समय में वह पानी में डूबने लगा। शिवा को डूबता देखकर वहां मौजूद सौरभ ने उसे बचाने का प्रयास किया और नदी में कूद गया।

तेज बहाव के कारण सौरभ भी नदी में बह गया। घटना के बाद दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। सौरभ का शव बाद में नदी से बरामद कर लिया गया, जबकि शिवा की तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका है।

शिवा की बहन ने आरोप लगाया कि नाविक अमित और उसके परिवार की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। उनका कहना है कि नदी में तेज बहाव होने के बावजूद शिवा को रस्सी बांधने के लिए पानी में भेजा गया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम और नाव संचालन के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा इंतजामों की जांच कराने की मांग की है।

परिवार ने हिंडन नदी में लोगों को नाव से पार कराने के दौरान उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की मांग उठाई है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए पुराने हैबतपुर के पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने और कथित रूप से असुरक्षित नाव संचालन पर रोक लगाने की मांग की गई है।

बिसरख कोतवाली प्रभारी के मुताबिक शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाविक और उसके परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच करने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें