Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की

Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयोग की यह वेबसाइट https://hpscforsc.com आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और इसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास तभी संभव है, जब समाज के सभी वर्गों का समान रूप से विकास हो। इसी उद्देश्य के तहत राज्य सरकार संवेदनशील और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग इन योजनाओं को धरातल पर उतारने और अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई वेबसाइट के माध्यम से लोगों को आयोग से संबंधित सभी आवश्यक और महत्वपूर्ण जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को आयोग से जुड़ी सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह डिजिटल पहल अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, विजय डोगरा सहित आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img