स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट! बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड तैनात

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट! बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड तैनात

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर सख्त निगरानी बरती जा रही है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके।

रेलवे सुरक्षा बल ने अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया

स्वतंत्रता दिवस अब सिर्फ चार दिन दूर है, जिसके कारण रेलवे सुरक्षा बल ने अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात कर हर आने-जाने वाले यात्री पर नजर रखी हुई है। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से 24×7 मॉनिटरिंग हो रही है, वहीं क्लॉक रूम में रखे सामान की भी गहन जांच जारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस अलर्ट के कारण पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही हैं ताकि स्वतंत्रता दिवस की खुशियां बिना किसी बाधा के मनाई जा सकें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img