Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

ग्रेटर नोएडा जापान के दिग्गज, इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का लिया जायजा

जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कारपोरेशन (JBIC) का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा।
जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कारपोरेशन (JBIC) का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा।

अमर सैनी

नोएडा। जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कारपोरेशन (JBIC) का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के साथ बैठक की। सीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को ग्रेटर नोएडा और इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ एवं आईआईटीजीएनएल की निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग, कंपनी सेक्रेटरी पतंजलि दीक्षित और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर टाउनशिप का भ्रमण भी किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस प्लान की खूब चर्चा हुई। जापान के लोगों ने योगी अदितयनाथ और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इस प्लान की खूब तारीफ की।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि वे जापान के निवेशकों को टाउनशिप में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, जिससे टाउनशिप में बड़े पैमाने पर निवेश की उम्मीद है। आपको बता दें कि जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कारपोरेशन भारत सरकार की नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम में जापान की तरफ से सहयोग प्रदान करता है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेबीआईसी की बोर्ड सदस्य नोरिको नासू कर रही थीं। उन्होंने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर के अंतर्गत विकसित की गई सुविधाओं जैसे ऑटोमेटेड सॉलिड वेस्ट कलेक्शन सिस्टम तथा पावर सबस्टेशन फैसिलिटी की सराहना की।गौरतलब है कि दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत आईआईटीजीएनएल की तरफ से इंटीग्रेटेड टाउनशिप करीब 750 एकड़ में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाई गई है। इस टाउनशिप में उद्यमी तत्काल प्लांट लगाकर काम शुरू कर सकता है। इस टाउनशिप में वर्क टू साइकिल, 24 घंटे बिजली और एलईडी लाइट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यह टाउनशिप सीसीटीवी से भी लैस होगी। इस टाउनशिप की सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *