Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

हेलीपैड से लेकर समोसा-कचोरी, गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने चुनाव के लिए फिक्स किए दाम

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई हैं। ऐसे में गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने 281 वस्तुओं की कीमतें तय कर दी हैं, जिसके आधार पर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के खर्च की गणना की जाएगी। रेट लिस्ट के अनुसार, 100 रुपये में शाकाहारी थाली, 10 रुपये में एक समोसा या एक कप चाय, 15 रुपये में कचौरी, 25 रुपये में एक सैंडविच और 90 रुपये में एक किलोग्राम जलेबी मिलेगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडिशनल जिला मैजिस्ट्रेट अतुल कुमार के मुताबिक, चुनाव खर्च के आकलन के समय कोई विवाद न हो, इसके लिए रेट लिस्ट जारी की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘ऐसी स्थिति में, कोई भी उम्मीदवार मूल्य को कम नहीं आंक सकता। मान लीजिए उन्होंने 1,000 समोसे परोसे या मिठाई बांटी है तो उसकी कीमत इस रेट लिस्ट के आधार पर ही तय होगी। हां, अगर कोई बिल जमा करता है तो खर्च की गणना अलग से की जाएगी।
जिन अन्य चीजों के लिए रेट जारी किए गई हैं उनमें महंगे इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे हेलीपैड, लग्जरी वाहन और फार्महाउस से लेकर फूल, कूलर और सोफा जैसी विभिन्न आइटम शामिल हैं। डीएम कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक एक हेलीपैड का रेट 2.30 लाख रुपये तय किया गया है। इसी तरह, एक फार्महाउस की लागत प्रति दिन 22,000 रुपये होगी जबकि एक विवाह लॉन की लागत 11,000 रुपये होगी। प्रशासन ने फर्नीचर के प्रत्येक आर्टिकल जैसे कुर्सी (13 रुपये प्रति पीस), सोफा (80 रुपये), और बिस्तर (40 रुपये) के लिए एक स्टैंडर्ड रेट निर्धारित किया है।
इसके अलावा गुलाब की माला (120 रुपये), गेंदे की माला (12 रुपये) और गुलदस्ता (180 रुपये) के लिए भी दरें निर्धारित की गई हैं। डीजे की सेवा लेने के इच्छुक लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि लागत प्रति दिन 4,200 रुपये से ज्यादा न हो। इसी तरह प्रशासन ने बाल्टी (4 रुपये), प्लास्टिक गिलास (2 रुपये), ट्रे (7 रुपये) और जग (4 रुपये) जैसी वस्तुओं की दर भी तय की है। विज्ञापन के लिए स्टील फ्रेम होर्डिंग की कीमत 29.50 रुपये प्रति वर्ग फीट, लकड़ी के फ्रेम होर्डिंग की कीमत 12.29 रुपये और साधारण होर्डिंग (3*2) की कीमत 100 रुपये प्रति पीस होगी।
इलेक्ट्रॉनिक आइटमों में प्रति 15 मिनट में एक ड्रोन कैमरे की दर 16,000 रुपये तय की गई है। जलपान के लिए कुल 26 वस्तुओं की दरें निर्धारित की गई हैं। मांसाहारी थाली (180 रुपये), पूड़ी सब्जी (30 रुपये प्रति प्लेट), सैंडविच (25 रुपये) और काजू बर्फी (700 रुपये प्रति किलो) है। वाहनों के संदर्भ में, टाटा सफारी या होंडा सिटी (ईंधन सहित) की लागत प्रति दिन 3,500 रुपये होगी। मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में विज्ञापन चलाने की दर 463 रुपये प्रति स्क्रीन प्रति सेकंड प्रति सप्ताह तय की गई है। वहीं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रति वर्ग सेंटीमीटर विज्ञापन छापने की दर 21.41 रुपये से लेकर 291.85 रुपये तक है। कुमार ने कहा कि रेट लिस्ट बाजार सर्वेक्षण के बाद और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार की गई है। कुमार के अनुसार, ‘हमने मौजूदा मार्केट प्राइस का मूल्यांकन किया और तदनुसार, वस्तुओं की दर तय की। इसके अलावा, हमने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ दो बैठकें कीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *