Hashim Baba Gang: दिल्ली के फर्श बाजार में हाशिम बाबा गैंग की दहशत, रंगदारी के लिए घर के बाहर फायरिंग

Hashim Baba Gang: दिल्ली के फर्श बाजार में हाशिम बाबा गैंग की दहशत, रंगदारी के लिए घर के बाहर फायरिंग

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में रविवार की रात रंगदारी को लेकर हाशिम बाबा गैंग के गुर्गों ने दहशत फैलाने के लिए एक घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की। यह पूरी वारदात इलाके के बिहारी कॉलोनी की है, जहां तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर गोलियां चलाने के बाद एक धमकी भरी पर्ची फेंकी और फरार हो गए। फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तीन नकाबपोश आरोपी एक घर के बाहर पहुंचते हैं। उनमें से दो ने हेलमेट पहन रखे थे, जबकि तीसरे ने अपने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। पहले उन्होंने मोबाइल फोन ऑन किया और उसके बाद घर के बाहर दो से तीन राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद तीनों आरोपी तेजी से मौके से भाग निकले और जाते-जाते वहां एक पर्ची फेंक गए।

सूत्रों के अनुसार, उस पर्ची में गैंगस्टर हाशिम बाबा के शूटर सचिन उर्फ गोलू के नाम से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इसमें साफ तौर पर लिखा गया था — “ये तो अभी टेलर है, बाद में मारने आयेंगे — सचिन गोलू (हाशिम बाबा गैंग)”। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोलू नाम का यह बदमाश करीब एक साल से फरार चल रहा है और कई आपराधिक मामलों में वांछित है।

शिकायतकर्ता पुनीत अरोड़ा ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे तीन नकाबपोश लोग उनके घर के बाहर आए और दो राउंड फायरिंग की। गोली चलाने के बाद बदमाशों ने पर्ची फेंकी और मौके से फरार हो गए। पुनीत अरोड़ा ने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से फायरिंग के साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और पर्ची बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हाशिम बाबा गैंग द्वारा रंगदारी वसूली से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद ले रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img