Hapur News : हापुड़ में पत्रकार की हत्या से सनसनी, विज्ञापन मांगने पर मारपीट का आरोप

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के जरोठी रोड से एक झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। आटा मिल पर विज्ञापन लेने गए पत्रकार नसीम अहमद की दबंगों ने बेरहमी से पीट पीटकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

दामाद को पत्नी ने फोन पर दी घटना की जानकारी

मृतक के दामाद डॉक्टर शाहरुख निवासी ग्राम असौड़ा ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर उनकी पत्नी ने फोन पर सूचना दी कि उनके पिता नसीम अहमद के साथ मारपीट हुई है और उन्हें गंभीर हालत में गढ़ रोड स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। जब वह सीएचसी पहुंचे तो नसीम अहमद की मौत हो चुकी थी। मृतक हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले थे।

विज्ञापन लेने गए थे, सीने पर मारे घूंसे

चश्मदीदों सलाउद्दीन, मुस्तकीम, मोनिका और शहाना ने बताया कि वे सभी नसीम अहमद के साथ अशोक कुमार गुप्ता की आटा मिल पर विज्ञापन के सिलसिले में गए थे। आरोप है कि वहां इंद्रलोक कॉलोनी निवासी अशोक कुमार गुप्ता, उनके बेटे, सर्वोदय कॉलोनी निवासी नरेश कुमार, कपिल और चार पांच अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब नसीम अहमद ने विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर लात घूंसों से हमला कर दिया।

तहरीर पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

थाना देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि मृतक के दामाद की तहरीर के आधार पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img