Hapur News : हापुड़ में भाजपा नेता के प्रॉपर्टी ऑफिस में चोरी का खुलासा, 1 शातिर गिरफ्तार, नकदी और उपकरण बरामद

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली पुलिस ने दो अगस्त की देर रात दिल्ली रोड स्थित एचपीडीए कार्यालय के पास भाजपा नेता के प्रॉपर्टी ऑफिस में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की नकदी और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए हैं।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने एटीएमएस अंडरपास से करीब 100 मीटर पहले एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 6850 रुपये की नकदी और चोरी करने के उपकरण मिले।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक उर्फ चावल बताया। वह मूल रूप से रामपुर जिले के गांव धनौरा स्वार का रहने वाला है और वर्तमान में पिलखुवा रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी में रहता है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दो अगस्त की देर रात उसने एचपीडीए के पास स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष के प्रॉपर्टी ऑफिस की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद ऑफिस में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 70 हजार रुपये और कुछ कागजात चुरा लिए थे।

सीओ ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img