Hapur News : हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी, खाद्य विभाग ने लिए कई सैंपल

Hapur News : हापुड़ के लोदीपुर गांव में संचालित एक क्रीम फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार शाम बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में हापुड़, मेरठ और मुजफ्फरनगर जनपद के करीब दस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री में पहुंचकर उत्पादन और तैयार माल की जांच की।

जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री में दही, वनस्पति घी और स्किम्ड मिल्क पाउडर को मिलाकर क्रीम तैयार की जा रही थी। विभाग के अनुसार यहां से तैयार की गई क्रीम को हापुड़ के बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था। टीम ने मौके पर मौजूद उत्पादों की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया की गहनता से पड़ताल की।

अधिकारियों ने फैक्ट्री से अलग अलग उत्पादों के कुल 11 नमूने लिए हैं जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। सहायक आयुक्त ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। साथ ही टीम ने फैक्ट्री में साफ सफाई और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मानकों की भी जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से संचालक और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img