Hapur News : हापुड़ में पत्नी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उतारा

Hapur News : हापुड़ में शनिवार दोपहर पत्नी से विवाद के बाद एक युवक गुस्से में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर की चोटी पर युवक को देखकर गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

दोपहर में पुलिस को टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नानपुर चौकी प्रभारी और 112 आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

युवक की पहचान अमरोहा जिले के हसनपुर निवासी फैज के रूप में हुई है। वह मेरठ के शाहजहांपुर गांव में किराए पर रहकर मजदूरी करता है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि टावर पर चढ़ने का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है, शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।

करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शाम साढ़े पांच बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए किठौर सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img