Hapur News : हापुड़ में नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दूषित पनीर नष्ट और घी जब्त

Hapur News : हापुड़ में त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने दूध, पनीर, मावा और खोया बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की, ताकि मिलावटी सामान की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

छापेमारी के दौरान राघव पनीर केंद्र पर टीम को बड़ी मात्रा में दूषित पनीर मिला। वहां से पनीर का नमूना लेने के बाद मौके पर मौजूद करीब 65 किलो पनीर को खराब स्थिति में होने के कारण नष्ट करा दिया गया, जिसकी कीमत लगभग 17550 रुपये आंकी गई है।

इसी क्रम में टीम ने पाटिया मंडी स्थित श्री चंडी जी ट्रेडर्स और गुरुदेव पनीर एवं खोया भंडार पर भी जांच की। गुरुदेव पनीर भंडार से घी और खोया के नमूने एकत्र किए गए और करीब 25 किलो घी को सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 18750 रुपये बताई जा रही है।

सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र का कहना है कि नवरात्रि में खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ने पर मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है, इसलिए विभाग अलर्ट मोड पर है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img