Hapur News : हापुड़ में रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर से 84 हजार की साइबर ठगी, ड्राईफ्रूट का झांसा देकर ऐंठे रुपये

Hapur News : हापुड़ में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एनएच-9 पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सोना पेट्रोल पंप के पास बुलंदशहर फ्लाईओवर पर पंचर टायर बदल रहे कैंटर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रोले ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कैंटर चालक और उसका साथी बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली का रहने वाला कैंटर चालक सलमान अपने साथी इस्लाम के साथ पीलीभीत से केला भरकर दिल्ली जा रहा था। रात करीब बारह बजे सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के पास कैंटर का टायर पंचर हो गया। दोनों ने पंचर ठीक कराया और सुबह करीब चार बजे सड़क किनारे टायर लगा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोले ने कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रोला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कैंटर चालक की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img