Hapur News : हापुड़ में तार चोर गिरोह से मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली, तीन दबोचे

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। स्याना-बहादुरगढ़ मार्ग पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ गढ़मुक्तेश्वर राहुल यादव ने बताया कि इलाके में बिजली के तार चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। इसी को लेकर पुलिस सक्रिय थी और संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। रात में कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी एक ऑटो लोडर को रोकने का प्रयास किया गया। ऑटो में सवार बदमाशों ने उतरते ही पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, जिसमें कोतवाली प्रभारी बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे जमीन पर गिर पड़े। तीसरे साथी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुरेंद्र निवासी बुलंदशहर, जयदीप निवासी मेरठ और दीपक निवासी गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है।

तलाशी में उनके पास से लगभग छह क्विंटल बिजली का तार, एक ऑटो लोडर, अवैध तमंचे, कारतूस और तार काटने के औजार बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़ और बाबूगढ़ इलाकों में कई बार तार चोरी की वारदात कर चुके हैं, जिनके मामले एंटी पावर थेफ्ट थाने में दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक तीनों शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ बुलंदशहर, गाजियाबाद और हापुड़ में करीब पचास से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Hot this week

Varanasi : सपा को माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र, शिक्षकों के हितों की नहीं- मुख्यमंत्री

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी...

Lucknow : योगी सरकार मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को देगी कृषि उपयोगी मशीनें

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img